पूरे देश में नागरिकता कानून के खिलाफ धरना-प्रदर्शन जारी, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली में आज और बड़े प्रदर्शन की आशंका जाताई जा रही है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन होना है। आशंका जताई गई है कि इस बार प्रदर्शन पहले से व्यापक और बड़े स्तर पर हो सकता है। खुफिया इनपुट्स मिले हैं कि दिल्ली में दोपहर के बाद हालात बिगड़ सकते हैं।

आपको बता दें कि शुक्रवार को प्रदर्शन के लिए एकसाथ कई इलाकों में 40 से ज्यादा मोर्चे खुल सकते हैं। इसी इनपुट को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पड़ोसी राज्यों की पुलिस से भी संपर्क साधा है। इसके तहत रणनीति बनाई जा रही है कि गुरुवार रात से ही दिल्ली में बैरिकेडिंग कर दी जाए। शुक्रवार को भी दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन कुछ देर के लिए बंद किए जा सकते हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस के लिए शुक्रवार का दिन बड़ा चैलेंज लेकर आ रहा है। खुफिया इनपुट में शुक्रवार को दोपहर बाद दिल्ली में हालात बिगड़ने के संकेत दिए गए हैं। कहा जा रहा है कि मंडल आयोग के विरोध प्रदर्शन के बाद दिल्ली में यह सबसे बड़ा प्रदर्शन का दिन हो सकता है। इसमें एक साथ दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 40 से अधिक मोर्चे खुल सकते हैं।

बता दें कि पुलिस ने अपने तमाम जवानों और अफसरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। साथ ही होम मिनिस्ट्री से भी अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है। ये इनपुट्स खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस के साथ साझा किए हैं।

पुलिस ने सोशल मीडिया से वॉट्सऐप, ट्विटर और फेसबुक पर वायरल होने वाली अफवाहों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस के साइबर सेल ने उन तमाम सोशल मीडिया अकाउंट्स को निगरानी पर रखा है, जो अफवाहें फैलाने में लगे हैं।

Leave a comment