दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी और बारिश के बाद कश्मीर घाटी में इस सप्ताह भी शीत लहर जारी है। समूची घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है। समूचा उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में है।
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले दो दिन में भारी वर्षा और बर्फबारी का अनुमान व्यक्त किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बता दें कि श्रीनगर में कल रात तापमान शून्य से दो दशमलव छह डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले बृहस्पतिवार तक मौसम शुष्क रहने और हल्की वर्षा या बर्फबारी का अनुमान व्यक्त किया है। लद्दाख क्षेत्र में अगले 24 घंटे में कुछेक स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी में मौसम का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से सात डिग्री कम है।