जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक नई जिम्मेदारी सौंपी है। कांगे्रस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अशोक गहलोत को सोमवार को केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य बनाया है। पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति में सिर्फ अशोक गहलोत का नाम जोड़ा गया है जबकि इसके अन्य पुराने सदस्य अभी भी समिति के सदस्यों के रूप में बरकार रखा गया है।
12 सदस्यीय इस समिति में गहलोत के शामिल होने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके पिछे राजस्थान में होने वाले आगामी चुनावों में कांग्रेस को फायदा भी हो सकता है। आपको बता दें कि अभी राजस्थान में आगामी चुनावों को लेकर सरगर्मी शुरू हो गई है और टिकटों को देने के लिए इसी समिति द्वारा फैसला लिया जाना है।
उल्लेखनीय है कि अभी कुछ समय पहले अशोक गहलोत को संगठन का प्रभारी भी बनाया गया था। वहीं मीडिया खबरों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता वाली इस समिति के सदस्य के रूप में गहलोत की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी।आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी का पूरा ध्यान अभी कर्नाटक विधानसभा चुनावों पर हैं। कर्नाटक में 12 मई को मतदान होने है और उन मतदानों की गणना 15 मई को होगी।