
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के चुनाव का असर राजस्थान सहित पूरे देश के भाजपा कार्याकर्ताओं में भारी उत्साह दिख रहा है। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में इसका जोरदार असर दिखा। स्वयं मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष सहित सांसद, विधायक और पार्षद की भीड़ बनी रही।
सुबह जैसे—जैसे उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का परिणाम का रूझान आने लगा तो भाजपा कार्यालय में सांसद, विधायकों, पार्षदों और पार्टी के पदाधिकारियों को मुख्यालय आने के निर्देश दे दिए गए। इसके बाद करीब 11 बजे से शुरू हुआ जश्न दोपहर बाद तक चलता रहा।
सीएम ने छोड़े पटाखे
उत्तर प्रदेश के परिणाम रूझान आने के साथ ही मुख्यालय में सीएम राजे भी पहुंच गईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पटाखे छोड़े। इसके साथ ही सांसदों, विधायकों और पार्षदों में जोरदार उत्साह देखने को मिला। पटाखे छोड़ने के बाद सीएम राजे ने कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
सोचा था कि मोदीजी की लहर आएगी, लेकिन आंधी आ गई
सीएम राजे ने उत्तर प्रदेश की जीत का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को दिया। साथ ही उन्होंने भाजपा के नारे सबका साथ, सबका विकास का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मेहनत का नतीजा है कि यह जीत मिली। सीएम ने कहा कि देश कांग्रेस मुक्त हो रहा है। बीजेपी ने पहले एक राज्य, फिर दूसरा राज्य के साथ कई राज्यों में अपना परचम लहराया। राजे ने कहा कि 308 सीटें जीतना मोदी लहर पर मोहर का परिणाम है।
कल ही मिल गए थे संकेत
सीएम राजे ने कहा कि एक दिन पहले ऐसे ग्रह बने की हम सालासर के दर्शन करके आए, तब यह लग रहा था कि यूपी में भी अच्छे दिन आने वाले हैं। राजे ने कहा कि इस खुशी के मौके पर सब लोग एक दूसरे को केसरिया रंग डालो। उत्तर प्रदेश की जीत ने हमे होली को दो दिन पहले ही त्योहार मनाने का अवसर दे दिया।
टूट गए सारे पैमाने
भाजपा मुख्यालय पर जश्न का माहौल ऐसा बना कि कार्यकर्ताओं ने जश्न के सार पैमाने तोड़ दिए। इस दौरान भाजपा कार्यालय के अंदर सर्किल की जालियां भी टूट गई। पार्षद दिनेश कांवट जाली पर चढ़कर भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे, जिसके चलते कार्यालय में लगी दो जालियां टूट गई।
त्रिमूति का पोस्टर बना चर्चा का विषय
भाजपा कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रभारी ओम माथुर के पोस्टर कार्यालय में चर्चा का विषय बने रहे। यहां पर बड़े—बड़े तीन पोस्टर लगे हुए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के कयास लगते रहे हैं। जिसमें हर बार प्रदेश नेतृत्व परिवर्तन होने पर ओम माथुर प्रबल दावेदार उभकर सामने आते हैं। माथुर भाजपा की ओर से राज्यसभा सांसद हैं और राजस्थान में पार्टी प्रमुख रह चुके हैं।
Like this:
Like Loading...