दुनिया एक तरफ तो कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ रही है तो अब इस बीमारी के साथ एक नया वायरस सामने आया है जो कोरोना से भी खतरनाक बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया रूप बहुत तेजी से लोगों में फैल रहा है। इसके शुरूआती केस सितंबर माह में मिले थे लेकिन अब यह वायरस पूरे ब्रिटेन में तेजी से फैलने लग गया है। स्वास्थ्य जानकारों के अनुसार यह वायरस कितना खतरनाक होगा इसको लेकर अपनी चिंता जाहिर की
है।
इस नये वायरस के बारे में ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा कि वायरस का नया स्ट्रेन 70 प्रतिशत ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। इसके साथ स्वास्थ्य एक्सपर्ट्स की मानें तो कभी-कभी वायरस म्यूटेट होने के बाद पहले से कई ज्यादा मजबूत और खतरनाक होकर जन्म लेता है। हालाकि भारतीय विज्ञानियों का कहना है कि उन्होंने अभी तक इस प्रकार के स्ट्रेन को भारत में नहीं देखा है।ब्रिटेन में 50 से ज्यादा स्थानीय क्षेत्रों के 1100 लोगों में वायरस के म्यूटेशन का पता लगाया है।
इस खबर के बाद भारत सरकार ने कुछ कड़े कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक केंद्र सरकार ने पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय विमानों के संचालन की अनुमति नहीं दी है लेकिन देश ने 23 देशों के साथ कोविड-19 के दौर में विमान सेवाओं का संचालन शुरू किया है जो आने वाले दिनों में घट सकती है। इसके साथ कई राज्यों ने भी जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिये है।
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के खतरे को देखते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है और 22 दिसंबर से रात में नाइट कर्फ्यू 11 बजे से सुबह 6 बजे तक 5 जनवरी तक लागू रहेगा। महाराष्ट्र सरकार के आदेश के अनुसार राज्य के सारे महानागर पालिका क्षेत्रों में ये नियम लागू होने के साथ यूरोप से महाराष्ट्र आएंगे उन्हें पूरे 14 दिनों के लिए Quarantine में रखा जाएगा।