शर्मनाक – कांग्रेस पार्टी के पहले अध्यक्ष गोकुल भाई भट्ट की समाधि पर आज भी लगे है ताले – कांग्रेस शासन में भी – अध्यक्ष सचिन पायलेट व्  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आखिर चुप क्यों –

राजस्थान कांग्रेस प्रदेश कार्यलय पर धरना देने की चेतावनी – गांधीवादी संगठनों द्वारा 

गोकुल भाई भट्ट की 123 वी जयंती पर उभरा भारी आक्रोश –

जयपुर |  राजस्थान के गांधी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के प्रथम अध्यक्ष गोकुल भाई भट्ट की 123 वी जयंती दुर्गापुरा स्थित उनके समाधि स्थल पर मनाई गई।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गोकुल भाई भट्ट स्मारक समिति के प्रवक्ता अनिल गोस्वामी ने बताया कि इस अवसर पर गोकुल भाई भट्ट के पुत्र दिलीप भट्ट सहित बड़ी संख्या में गांधीवादी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित व्यक्तियों ने अपने विचार प्रकट करते हुए गोकुल भाई भट्ट के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपस्थित अपने विचार प्रकट करते हुए अनेक वक्ताओं ने इस बात पर गहरी नाराजगी प्रकट की गांधी जी को अपना आदर्श मानने मुख्यमंत्री राज्य सरकार के 1वर्ष से अधिक बीत जाने के बावजूद देशभर के गांधीवादियों की आस्था के केंद्र राजस्थान सम्रग सेवा संघ परिसर को जिसे पिछले भाजपा शासन में गैर कानूनी और दुर्भावना से अधिग्रहित किया गया था, उसे आज तक अधिग्रहण से मुक्त नही किया।

कार्यक्रम में मुख्य तौर पर गांधीवादी नेता सवाई सिंह,धर्मवीर कटेवा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा,सेवानिवृत्त न्यायाधीश राहुल टेकचंद, माकपा नेता सुमित्रा चौपड़,साहित्यकार वेद व्यास,डॉक्टर अवध प्रसाद,वीना जैन, प्रोफेसर गोपाल मोदानी, पवन देव, हेमन्द्र गर्ग, कमल अग्रवाल ,मदनलाल नामा, गणपत सिंह,आशा पटेल, जयसिंह राजोरिया,बसन्त हरियाणा, सहित कई व्यक्ति उपस्थित थे।

 

 

 

 

https://politico24x7.com/gokul-bhai-bhatts-first-congress-president-of-rajasthan-is-still-on-the-tomb/

भाजपा राष्ट्रहित पार्टी – मोदी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को आजादी के बाद देश में हुए प्रमुख जनांदोलनों का अगुआ करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि उनकी पार्टी ‘राष्ट्रहित’ के लिए लडऩे वाली पार्टी है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस पार्टी मुख्यालय का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने यहां कहा कि आजादी के बाद एक से अधिक राजनीतिक दलों के गठन की आवश्यकता महसूस की जाने लगी थी और जनसंघ इसका समर्थक था।

उन्होंने कहा आजादी के बाद कई राष्ट्रवादी आंदोलनों का नेतृत्व जनसंघ और भाजपा ने किया है और हम गर्व से कह सकते हैं कि हमारी पार्टी राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रहित के लिए समर्पित तथा त्याग तपस्या वाली पार्टी है।

भाजपा को शत-प्रतिशत लोकतांत्रिक संगठन करार देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे अंदर और पार्टी कार्यकर्ताओं में यही लोकतांत्रिक संस्कार व्याप्त हैं, जिसकी वजह से हम सबको साथ लेकर चलने का काम करने में सफल रहे हैं।

%d bloggers like this: