लालू प्रसाद यादव को मिली छह सप्ताह की अंतरिम जमानत

रांची। लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। रांची की उच्च न्यायालय ने लालू को मेडिकल ग्राउंड के आधार पर छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए 20 अप्रैल को सीबीआई से लालू यादव की चिकित्सिकीय रिपोर्ट अदालत में पेश करने को कहा था। हालांकि देवघर मामले में लालू की नियमित जमानत याचिका 23 फरवरी को खारिज करते हुए अदालत ने कहा था कि उनके खिलाफ आपराधिक मामलों की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती है।

अदालत में लालू को चिकित्सिकीय आधार पर अंतरिम जमानत देने की याचिका दायर की गयी थी जो न्यायमूर्ति अपरेश सिंह की पीठ के सामने आज सुनवाई के लिए आयी। अदालत ने आज तीनों मामलों में सुनवाई एक साथ करते हुए लालू यादव को राहत दी है। यादव को इन मामलों में रिहाई की तिथि से छह सप्ताह की राहत होगी जिससे वह अपना उचित इलाज करा सकें।

लालू यादव को रांची में बिरसा मुंडा जेल के अधिकारियों ने कल ही बेटे तेज प्रताप यादव के विवाह में शामिल होने के लिए तीन दिनों का पैरोल दिया था। पैरोल मिलने के बाद वह कल शाम अपने पटना स्थित घर पहुंचे थे। पैरोल के अनुसार उन्हें 14 मई को वापस न्यायिक हिरासत में लौटना था लेकिन अब उन्हें छह सप्ताह बाद जेल वापस लौटना होगा। अदालत से आज मिली राहत के बाद लालू यादव अपने परिवार के साथ बेटे के विवाह की रस्में आराम से पूरी कर सकेंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा ने चुनावी मुद्दों को लेकर पीएम मोदी पर बोला तीखा हमला

पटना। पटना साहिब से भाजपा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने गुजरात चुनाव में भाजपा द्वारा उठाए जा रहे चुनावी मुद्दों पर पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है। शत्रुघ्न सिन्हा कर्नाटक चुनाव में पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा. पावर कट को लेकर हालांकि कि जिस ट्विटर अकाउंट पर ये ट्वीट किए गए हैं वह वेरिफाइड नहीं हैं। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कल थम गया।

सिन्हा ने कई ट्वीट किये उन्होंने ट्वीट में मोदी को टैग किया और कहा कि प्रधानमंत्री बनने से कोई बुद्धिमान नहीं बन जाता। उन्होंने कहा, श्रीमान। चुनाव प्रचार थम जाएगा। धन शक्ति के बावजूद जन शक्ति प्रबल होगी।

उन्होंने मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दोनों को टैग करते हुए लिखा, यद्यपि मुझे एक स्टार प्रचारक के तौर पर आमंत्रित नहीं किया गया जैसे बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश से लेकर गुजरात जैसे राज्य में नहीं किया गया। कारण हम सभी को पता है, मैं नम्रतापूर्वक एक पुराने मित्र, शुभचिंतक और पार्टी समर्थक के तौर पर सुझाव देता हूं … हमें सीमा पार नहीं करनी चाहिए। हमें निजी नहीं होना चाहिए। मर्यादा बनाये रखते हुए मुद्दों को रखना चाहिए। माननीय प्रधानमंत्री की मर्यादा और गरिमा बरकरार रहनी चाहिए।

राहुल गांधी हिंदू संस्कृति को बदनाम कर रहे हैं : अमित शाह

भोपाल। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। कहा- राहुल गांधी हिंदू संस्कृति और धर्म को बदनाम कर रहे है ऐसे में अमित शाह ने कहा कि उन्हें इसके लिए देश से माफी मांगना चाहिए। शाह ने यहां भेल दशहरा मैदान में पार्टी की मध्यप्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने हिंदू धर्म और सनातन परंपरा को बदनाम करने और भारत को नीचा दिखाने का कार्य किया है। इसके लिए गांधी को देश से माफी मांग लेनी चाहिए। शाह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने बार-बार हिंदू आतंकवाद का हल्ला मचाया। फर्जी केस में लोगों को फंसा कर उसे हिंदू आतंकवाद का नाम दे दिया।

हैदराबाद की कोर्ट ने ऐसे ही एक फर्जी मामले में फंसाए गए लोगों को बेकसूर पाते हुए मुक्त कर दिया। शाह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को संवैधानिक संस्थाओं पर भी विश्वास नहीं है। वे ऐसी संस्थाओं को भी बदनाम करने की नीयत से उन पर हमले कर रहे हैं। लेकिन वे अभी तक अपने मंतव्य में सफल नहीं हो पाए हैं। बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस के ऐसे मंसूबों को सफल होने भी नहीं देंगे। शाह ने कहा कि कांग्रेस इस वर्ष के अंत में इस राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी विजय हासिल नहीं कर पाएगी। यह चुनाव ‘उद्योगपति, राजे महाराजे’ और बीजेपी के किसान और आम व्यक्ति के बीच होगा।

कर्नाटक विस चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र

बेंगलुरु। कर्नाटक में चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज अपना घोषणा-पत्र जारी किया है। बेंगलुरू में हुए कार्यक्रम में बीजेपी की ओर से सीएम चेहरा बीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर समेत अन्य नेताओं ने घोषणा-पत्र पेश किया।

कर्नाटक भाजपा के प्रमुख और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येदियुरप्पा द्वारा जारी घोषणापत्र में कहा गया है कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो वह कांग्रेस शासन में राज्य की आर्थिक स्थिति के बारे में ‘श्वेत पत्र’ लाएगी। घोषणापत्र में अन्नपूर्णा कैंटीन शुरू करने की बात भी कही गयी है।

पार्टी ने कहा है कि गायों की सुरक्षा से जुड़े गो सेवा आयोग को भी पुनर्जीवित किया जाएगा। भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने घोषणापत्र को दृष्टि पत्र बताते हुए कहा कि इसमें लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों को जगह दी गयी है। उन्होंने कहा कि तीन लाख से अधिक लोगों एवं विशेषज्ञों से राय – मशविरा करने के बाद घोषणापत्र तैयार किया गया है। राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 मई को चुनाव होंगे। मतों की गिनती 15 को होगी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की 11 उम्मीदवारों की आखरी सूची जारी

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने 11 उम्मीदवारों की आखरी लिस्ट जारी की। पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी की गई सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को बादामी सीट से भी उम्मीदवार बनाया गया है। वे डॉ देवराज पाटिल की जगह उम्मीदवार बनाए गए हैं।

गौरतलब है कि वे इस चुनाव में दो सीटों से लड़ रहे हैं। इस चुनाव में 2 सीटों से लड़ रहे हैं। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक ने रविवार को यहां सूची जारी करते हुए बताया कि केपी चन्द्रकला को एच एस चंद्र मौली की जगह मदिकेरी से, एम श्रीनिवास को गुरप्पा नायडू की जगह पद्मनाभ नगर से, के एस रेणु को एम आर सीताराम की जगह मल्लेश्वरम से, के सदाक्षारी को बी नन्ज्मारी की जगह तिप्तुर से तथा एच पी राजेश को ए एल पुष्प की जगह जगलुर सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।


इसके अलावा डॉ बी इनामदार को कित्तूर से, विठ्ठल धोंधिबा कटक धोंध को नाग्थान सुरक्षित सीट से, एम एन साली को सिंदगी से, सईद यासीन को रायचूर से एवं एन ए हरीश को शांति नगर से उम्मीदवार बनाया गया है।

राहुल गांधी दूसरे चरण के चुनाव के लिए 26 अप्रैल को शुरू करेंगे प्रचार

बेंगलुरू। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी 26 अप्रैल से ही कर्नाटक से अपनी ‘जन आशीर्वाद यात्रे’ के सिलसिले को आगे बढ़ाएंगे. इस यात्रा के जरिए राहुल अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे. 12 मई को होने वाले राज्य विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करने को लेकर युद्ध स्तर पर काम कर रही है क्योंकि पार्टी में अंतर्कलह के कारण यह काम आसान नहीं है।

इस चरण के चुनाव प्रचार का अभियान की शुरुआत राहुल गांधी 26 अप्रैल को उत्तरी कर्नाटक के गडक और हावेरी जिलों से करेंगे। वह 27 अप्रैल को उत्तर कन्नड जिले और कोदाउ जिले के मदिकेरी का दौरा करेंगे। कांग्रेस ने मदिकेरी सीट से अधिवक्ता एच एस चंद्रमौली का नाम सूची में डालने के बाद प्रतीक्षा सूची में डाल दिया है। चंद्रमौली का नाम पंजाब नेशनल बैंक महाघोटाले के आरोपी नीरव मोदी के संबंधी मेहुल चोकसी के साथ जुड़ जाने से उनका नाम विवादों में आ गया था।

मुख्यमंत्री सिद्दारामैया के कानूनी सलाहकार ब्रिजेश कल्प्पा के भी चंद्रमौली को टिकट दिये जाने को लेकर नाराजगी जताने के बाद पार्टी में समस्या खड़ी हो गयी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)और जनता दल(सेक्युलर) ने भी चंद्रमौली को मदिकेरी सीट से चुनावी समर में उतारे का विरोध किया है। वर्तमान में इस सीट का भाजपा के ए राजन प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

झारखंड निकाय चुनावः राज्य के पांच नगर निगमों के अलावा कुल 29 नगर परिषद एवं नगर पंचायतों पर बीजेपी का कब्जा

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत के बाद कहा- विपक्षी दलों की गुमराह करने वाली राजनीति को करारा जवाब दिया है। झारखंड में 16 अप्रैल को नगर निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के कुल 58 पदों के लिए पहली बार पार्टी आधार पर हुए चुनावों में भाजपा ने 26 पद जीत लिए। झारखंड के राज्य चुनाव आयुक्त एन एन पांडेय ने बताया कि राज्य के पांच नगर निगमों के अलावा कुल 29 नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए हुए चुनावों में भाजपा ने सर्वाधिक 15 पद अध्यक्ष के और दस पद उपाध्यक्ष के जीत लिए।


रघुवर दास ने पार्टी को मिली एक बड़ी जीत के बाद कहा कि नगर निकाय चुनाव में जिस तरह से भाजपा उम्मीदवारों ने सभी पांच नगर निगमों में मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर जीत हासिल की है, वह दिखाता है कि राज्य में विपक्षी दल अपनी प्रासंगिकता खो रहे है। यह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के मेहनत की जीत है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों से राज्य सरकार ने गरीब, आदिवासी और शोषित तबकों के लिए कई काम किये हैं, यह जीत इसी का परिणाम है।

हालांकि, शहरी क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए अब भी काफी काम किये जाने हैं। मुख्यमंत्री ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर हमला बोलते हुए कहा कि झामुमो अब झारखंड मुद्रा मोर्चा पार्टी बनकर रह गयी है। उन्होंने पथलगड़ी की चर्चा करते हुए कहा कि पथलगड़ी को बहाना बनाकर विकास अवरूद्ध करने का काम किया गया है। पथलगड़ी से प्रभावित होने की जगह खूटी में भाजपा के दोनों उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जो विपक्षी दलों को जनता का करारा जवाब है।

अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-मक्का मस्जिद विस्फोट मामले में मांगे माफी

बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि हैदराबाद में मक्का मस्जिद विस्फोट मामले में एनआईए की अदालत की ओर से सभी पांच आरोपियों को बरी किये जाने के बाद कांग्रेस को माफी मांग लेनी चाहिए।

भाजपा शक्ति केंद्र अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और उसके मौजूदा अध्यक्ष राहुल गांधी ने मस्जिद विस्फोट के पीछे हिन्दू अतिवादियों का हाथ होने का आरोप लगाया है, लेकिन अब तो अदालत ने स्वामी असीमानंद समेत पांचो आरोपियों को बरी कर दिया है।

शाह ने कहा, कांग्रेस को अपने गैर-जिम्मेदाराना आरोपों को लेकर जनता से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। गांधी और अन्य कांग्रेसी नेताओं पी चिदम्बरम एवं सुशील कुमार शिंदे ने आरोप लगाया था कि यह काम हिन्दू अतिवादियों का था, लेकिन अदालत ने कहा कि वे निर्दोष हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, कर्नाटक की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबक सिखायेगी।

हार्दिक किसी भी राष्ट्रीय पार्टी की ग्रहण नहीं करेगें सदस्यता

उज्जैन। गुजरात के पाटीदार एवं किसान आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने कहा है कि वे किसी भी राष्ट्रीय पार्टी की सदस्यता ग्रहण नहीं करेगें। वह उनके आंदोलन में सहयोग करने वाली पार्टी का साथ देंगे। पटेल मध्यप्रदेश के अपने 2 दिवसीय दौरे पर अपने निर्धारित समय से लगभग दो घंटे देरी से यहां पहुंचे।उन्होंने यहां एक होटल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वह अभी अलग अलग क्षेत्रों का दौरा कर अनुभव ले रहे हैं। किसान के साथ जनता की समस्यायें सुन रहें है और समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो पार्टी के नेता उनसे सम्पर्क करते हैं, वह उनके साथ हैं।

 

लेकिन जब तक किसानों और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं निकलता, तब तक वह किसी भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण नहीं करेगें। एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी ने उनसे सम्पर्क किया। इसलिए वे उनका सहयोग कर रहे है, लेकिन बीजेपी के नाम लिए बगैर कहा कि इस पार्टी ने उनसे सम्पर्क नहीं किया है।मध्यप्रदेश के होने वालें विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने के प्रश्न के उत्तर में कहा कि ज्योतिदित्य सिंधिया युवा है, कम उम्र के है, इसलिये उनका समर्थन करता हूं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वियज सिंह से भी काफी अच्छे संबंध हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश में दस साल तक सरकार चलाई है।

वह भी अनुभवी है। इसके साथ ही उन्होंने कमलनाथ को भी अच्छा बताया। जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि क्या विधानसभा में पाटीदार को टिकिट दिलाकर कोई समझौता करेगें। इसके जवाब में उन्होने कहा कि अच्छे कार्यकर्ता के लिए सिफारिश करेगें। कार्यकर्ता को टिकिट देना या नहीं देना पार्टी का काम है। मै सहयोग जरुर करुंगा। उनका मध्यप्रदेश से पुराना रिश्ता रहा है।

देश के अगले PM के चयन में दलितों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी: नितिन राउत

नई दिल्ली। कांग्रेस के अनुसूचित जाति (एससी) विभाग के नव नियुक्त अध्यक्ष नितिन राउत ने कहा है कि केंद्र की राजग सरकार से नाराज दलित समुदाय के लोग देश के अगले प्रधानमंत्री के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और इस पद के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का समर्थन करेंगे।राउत ने कहा कि एक बेहतर भविष्य के लिए दलित युवा अपने समुदाय का प्रतिनिधित्व कर रहे लोगों सहित अन्य गैर भाजपा/राजग नेताओं की तुलना में राहुल की ओर आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए होगा कि अन्य नेताओं की अपेक्षा राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावना मजबूत है।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार ने दलितों के मसीहा डॉ भीम राव अंबेडकर को जितना सम्मान दिया है उतना किसी अन्य सरकार ने नही दिया। उन्होंने मोदी और भाजपा पर अरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह के बयान दलित समुदाय के वोटों पर नजर रखते हुए जारी किए जाते हैं।राउत ने पीटीआई भाषा से कहा कि दलित , विशेषकर युवा वर्ग राजग सरकार से नाराज है। उन्हें शिक्षा और रोजगार के अवसरों से वंचित किया जा रहा है जो पहले कभी नहीं हुआ, जब कांग्रेस सत्ता में थी। उन्होंने कहा कि देश के अगले प्रधानमंत्री के चयन में दलितों की यह नाराजगी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उनका विभाग दलितों को एकत्र कर कांग्रेस के नेतृत्व के तहत लाने का प्रयास करेगा, ताकि प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल का मार्ग प्रशस्त किया जा सके। राउत ने कहा कि पूरे देश में 84 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। बीजेपी ने 2014 के आम चुनाव में इनमें से अधिकतर सीटों पर जीत हासिल की थी। इन चुनावों में कांग्रेस को 3 चार सीटें ही मिली थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे।

%d bloggers like this: