लोकसभा उपचुनाव को लेकर सचिन पायलट ने दिया ये बड़ा बयान, कहा…

अजमेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने दावा किया है कि राज्य में उन्नतीस जनवरी को होने वाले अजमेर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत होगी।

पायलट ने आज कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा के समर्थन में चुनाव प्रचार के अपने नसीराबाद दौरे के दौरान पत्रकारों से कहा कि भाजपा शासन ने गत चार वर्ष के शासन में कोई विकास कार्य नहीं किया और आज जब चुनाव सिर पर है तो मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को अजमेर की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता कांग्रेस के साथ है इसलिए वह उपचुनाव जीतेगी।

उधर उपचुनाव के मद्देनजर पींसागन क्षेत्र में जिला देहात कांग्रेस का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या मे कांग्रेसियों ने भाग लिया। इस मौके कांग्रेस के अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े नेताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया वे कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने के लिए जी जान से जुट जाये।

अब अलवर जीत के लिए CM राजे ने कार्यकर्ताओं को दिया ये मंत्र

अलवर। राजस्थान के अलवर में आगामी 29 जनवरी को होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार की कमान खुद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने संभाल ली है। भाजपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव के पक्ष में प्रचार करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर रविवार को अलवर पहुंची मुख्यमंत्री ने कई समाजों के प्रतिनिधिमंडलों से मिलकर उनसे नया राजस्थान बनाने के लिए समर्थन मांगा।मुख्यमंत्री राजे अजमेर से सीधे हेलीकॉप्टर से अलवर पहुंची जहां उनका भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और अलवर के तमाम विधायकों ने उनकी आगवानी की।

 

 

मुख्यमंत्री उसके बाद शांतिकुंज स्थित एक होटल पहुंची। दोपहर करीब डेढ़ बजे होटल के समीप एक निजी पैलेस में अलवर शहर, अलवर ग्रामीण, रामगढ़ और राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से जनसंवाद किया और भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए रणनीति तय की साथ ही जीत का मंत्र भी दिया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार रात को अलवर शहर में ही रुकेंगी उसके बाद सोमवार को चार विधानसभा इलाकों के विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों से जनसंवाद करेंगी।

 

जानकार सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री 25 जनवरी को अलवर शहर में रोड शो कर सकती हैं लेकिन इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद ही कोई कार्यक्रम तय किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि बीजेपी का सांसद बनने से एनसीआर द्वारा अलवर जिले को दी गई राशि और राजस्थान सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि से विकास कार्य होंगे।

 

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह जाति आधारित राजनीति करती है जबकि भाजपा विकास की राजनीति करती है। अलवर लोकसभा चुनाव में पूरे भाजपा संगठन एवं राजस्थान सरकार के मंत्री, पूर्व मंत्री के साथ खुद मुख्यमंत्री के चुनाव प्रचार में उतरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार है जहां एक दूसरे का सहयोग करते हैं और यह तो जंग है। जंग तो जंग के तरीके से ही लड़ी जाती है।

राजस्थान उपचुनाव: राजनीतिक पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने संभाली चुनाव प्रचार की कमान

अलवर। लोकसभा उपचुनाव में राजनीतिक पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने चुनाव प्रचार की कमान सम्भाल ली है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ओर कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने अलवर पहुँच कर पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी ने नेताओ से बैठक के बाद चुनावी सभाएं शुरु कर दी है। दोनो पार्टियों के नेताओ ने अपनी अपनी जीत का दावा किया है।अलवर लोकसभा उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होता दिखाई दे रहा है। इसलिए दोनों पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरा दमखम के साथ जुट गई और चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने आज अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अकबरपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया और भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल को जमकर कोसते हुए कहा भाजपा के कुशासन से आम जनता त्रस्त हो गई। इसलिए जनता इस उपचुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। मीडिया से बात करते हुई उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तीनो जगह अलवर, अजमेर ओर मांडलगढ़ से उपचुनाव जीत रही है। भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा लोगो को धमका कर वोट मांगने का काम कर रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि अलवर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पक्की है। भाजपा पूरी तरह से बौखला गई है। राजपूत समाज सहित सभी 36 बिरादरी कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ी है। इधर भाजपा के परनामी ने अलवर शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली तथा किशनगढ़बास विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की नीति के आधार पर राजनीति करती है और समाजो के नाम पर लोगो को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा अलवर जिले के मतदाता समझ चुका है की भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो उनका विकास कर सकती है। उन्होंने कहा अलवर जिले भाजपा के शासन काल मे 6500 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक विकास कार्य हुए है।

%d bloggers like this: