विजय दिवस 2020 : इंदिरा गांधी ने दिखाया था अपना रूद्र रूप, 13 दिन में जीत लिया युद्ध

आज का दिन हर भारतीय के लिए गर्व का वह दिन है जब भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने एक ऐसा ​फैसला लिया जो इतिहास के पन्नों में विजय दिवस के रूप में जाना जाने लगा। बात करें 16 दिसंबर 1971 की तो वह दिन भारतीय सेना के साथ हर भारतीय के लिए गर्व का दिन था इस दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, वीरता की कहानी इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गयी।

16 दिसंबर  1971 वो दिन भारत के इतिहास में एक नया अध्याय बना ​उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री इं​दिरा गांधी ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका को नजरअदांज करते हुए पाकिस्तान पर आंक्रमण कर दिया और उसके दो टूकड़े करके पाकिस्तान को ऐसा घाव दिया जो सदियों तक उसको चुभता आ रहा है। इंदिरा गांधी ने अमेरिका की चेतावनी के बाद भी पाकिस्तान के दो टुकड़े किए और नया देश बनवा दिया ऐसा करना किसी महिला प्रधानमंत्री के लिए बहुत हिम्मत की बात है।

बताया जाता है कि 3 दिसंबर को पाकिस्तान ने भारत के 11 एयरफील्ड्स पर हमला किया था। इसके बाद यह युद्ध शुरू हुआ और महज 13 दिन में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान को खदेड़ दिया था। बताया जाता है कि पाकिस्तान के 93000 सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण करते हुए सेना सामने हथियार डाल दिए थे।

इंदिरा गांधी को दुर्गा का अवतार भी कहा जाता है क्योंकि एक महिला होते हुए उन्होंने इतना बड़ा फैसला किया जो किसी चमत्कार से कम नहीं था। उस समय अमेरिका भी इंदिरा को पंसद नहीं करता था इसके बावजूद इंदिरा अमेरिका को किनारे करते हुए पाकिस्तान के दो टूकड़े कर दिये।

पूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री को अशोक गहलोत ने 52वीं पुण्यतिथि पर दी पुष्पांजलि

जयपुर। हमारे देश में बहुत ही कम लोग ऐसे हैं जिनकी जिंदगी संघर्षों से शुरू हुई, लेकिन ये उनकी राह में रोड़ा नहीं बनी। इन लोगों ने अपने संघर्ष को ही अपनी ताकत बनाया और देश के बड़े पदों पर आसीन हुए। यहां हम बात कर रहे हैं देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की। लाल बहादुर शास्त्री एक सीधी, सरल, सच्ची और निर्मल छवि वाले इंसान थे। उनकी ईमानदारी और खुद्दारी की लोग आज भी मिसाल देते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की गुरुवार को 52वीं पुण्यतिथि है।

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गांधी भवन, जयपुर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर एआईसीसी महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी सचिव प्रणव झा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष मुमताज मसीह, डॉ. अर्चना शर्मा, राजीव अरोड़ा, डॉ. खानू खां बुधवाली, खिलाड़ीलाल बैरवा, महासचिव गिरिराज गर्ग, महेश शर्मा, रूपेशकांत व्यास, प्रवक्ता सुरेश चौधरी, प्रतापसिंह खाचरियावास, सचिव राजेश चौधरी, प्रशान्त बैरवा, आर.सी. चौधरी, मंजू शर्मा, जसवन्त गुर्जर, संगीता गर्ग,

 

एआईसीसी मीडिया सेंटर कॉर्डिनेटर रोहन गुप्ता, पूर्व विधायक नवरंग सिंह, भगवान सहाय सैनी, अलाउद्दीन आजाद, शिक्षक प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष मांगीलाल वर्मा, सत्येन्द्र सिंह राघव, योगेन्द्र आर्य, पार्षद इकरामुद्दीन, अखिलेश अत्री, चन्द्रप्रकाश शर्मा, पवन राजोरिया, मानसिंह कुमावत, समीर सुखीजा, लादूराम बैरवा, मोहनलाल, महेन्द्र सिंह खेड़ी, दीपक धीर, हरिमोहन शर्मा, हरिनारायण बड़ोलिया, श्रवण चौबे, सत्येन्द्रसिंह जादौन सहित अनेक कांग्रेसजनों ने शास्त्री के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर पुष्पांजलि अर्पित की।

%d bloggers like this: