राजस्थान उपचुनाव – कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर

जयपुर | राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली बड़ी जीत. राजस्थान की राजनीती में कई बदलाव का संकेत लेके आई है | जहाँ कांग्रेस पार्टी में एक नई उर्जा का संचार हुआ है तो भाजपा और राजस्थान सी एम् वसुंधरा राजे जी को मंथन करने का समय भी जनता ने दे दिया है |

कांग्रेस कार्यकर्ता ओं ने मनाया जश्न

उप चुनावओं में मिली जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का आलम देखते ही बन रहा है

उपचुनावओं के परिणामो के बाद जयपुर पी सी सी कार्यलय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट को अपने कंधे पर उठाया और साथ ही जम कर आतिशबाजी कर ख़ुशी मनाई  |

मालवीय नगर विधानसभा में ख़ास नज़ारा –  मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र  में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पवन गोयल { उपाध्यक्ष जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेठी } के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं  ने आदर्श  बाजार , महेश नगर , गोपालपुरा ,त्रिवेणी नगर और रामनगर सोडाला में सभी लोगो को  मिठाई  खिलाकर जश्न मनाया |

 

सोशल मीडिया पर जनता की प्रतिक्रिया –

 

-टूट गई ताकड़ी बिख़र गया बाट ………………जीत ग्यो  रघु हार ग्यो जाट 
कांग्रेस की हवा चल पड़ी रिजल्ट देखकर वसुंधरा जी रो पड़ी !
“अजमेर ,अलवर और मांडल गढ़ में भूकंप के जोरदार झटके ,दिल्ली में पकोड़ो की तेज बारिश “
रिफायनरी तो बाड़मेर में लगाई ……………………..पण तेल अलवर अजमेर में किया निकल्गियो !
“तुम हमारा वेतन काटो,हम तुमारा पत्ता काट रहे है …………………..भड़का हुवा कर्मचारी “
राजस्थान में भाजपा को तीन तलाक ……………….अजमेर ,अलवर , मांडल गढ़

 

 

कवयित्री रेनू शर्मा द्वारा संपादित काव्य-” संग्रह’शब्द मुखर है “का विमोचन

जयपुर | सम्पर्क संस्थान के तत्वावधान में कवयित्री रेनू शर्मा द्वारा संपादित काव्य-संग्रह’शब्द मुखर है’का विमोचन रविवार को होटल सफारी
में आयोजित किया गया |
इस अवसर पर कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि राज०साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ०इंदुशेखर तत्पुरुष व कार्यक्रम की अध्यक्षता  वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक
सेवा के अधिकारी तथा बीकानेर विश्विद्यालय के कुलसचिव श्री मनोज शर्मा ने की । साथ ही  विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेश ज्ञानविहार यूनिवर्सिटी के चेयरमैन श्री सुनील शर्मा जी,सम्पर्क संस्थान के महासचिव श्री विमल चौहान ,राजस्थान लेखिका संस्थान की अध्य्क्ष श्रीमती वीना चौहान तथा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ०नरेंद्र शर्मा व नंद भारद्वाज जी के साथ ही संपादक रेनू शर्मा संपर्क अध्यक्ष अनिल लढ़ा ने काव्य- संग्रह ‘शब्द मुखर है’ का  विमोचन किया।
इस अवसर पर संपादक रेनू शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि देशभर की तीस नवोदित कवयित्रियों के साथ सांझा काव्य-संग्रह निकालकर आज के इस भौतिकवादी युग में जहाँ लोग एकाकी जीवन जी रहे है,राग-द्वेष बढ़ रहे है,ऐसे में देशभर की चर्चित एवं नवोदित कवयित्रियों का एक साथ जुड़ना आपसी समन्वयता का प्रतीक है।उन्होंने सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी सम्पर्क संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान ने संपादन का कार्य देकर मेरे व्यक्तित्व और कृतित्व को निखारा है।मुख्य अतिथि डॉ इंदुशेखर तत्पुरुष जी ने बधाई देते हुए कहा कि साहित्य के क्षेत्र में रेणु शर्मा का योगदान  वटवृक्ष के समान हो ।
सुनील शर्मा चैयरमेन ज्ञानविहार यूनिवर्सिटी ने कहा कि कला, साहित्य एवं संस्कृति के बिना किसी देश की कल्पना नही की जा सकती।अध्य्क्ष मनोज शर्मा जी ने कहा कि महिलाएं इसी तरह साहित्य के क्षेत्र में अग्रणी रहे।
संस्थान के अध्यक्ष श्री अनिल लढ़ा ने संस्थान का परिचय देते हुए अब तक के कार्यो पर प्रकाश डाला। उन्होंने ‘शब्द मुखर है’ की खुले दिल से तारीफ करते हुए कहा कि इस काव्य संकलन में प्रत्येक पाठक को  को अपनी जिंदगी के खट्टे-मीठे अनुभवों का  अहसास होगा।
इस अवसर पर सभी कवयित्रियों का सम्मान भी किया गया।महासचिव विमल चौहान ने सभी आगंतुकों का आभार जताया ।
कार्यक्रम का संचालन रत्ना शर्मा द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं –

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं  –

कांग्रेस पार्टी आज अपने स्वर्णीय स्थापना दिवस { 28 दिसंबर } बना रही है | कांग्रेस पार्टी  133 वर्षो का सफर तय कर हुवे भारत को एक परमाणु शक्ति के रूप में  स्थापित किया है  कांग्रेस पार्टी न केवल राजनीती पार्टी है अपितु देश के विकास के लिए समर्पित सशक्त  संगठन है  राष्ट्रीय स्वाधीनता आंदोलन व भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली के अभ्युदय से लेकर राष्ट्र की प्रगति व सुदृढ़ता में कांग्रेस पार्टी ने ख़ास  भूमिका निभाई है

कांग्रेस स्थापना दिवस पर्व  उन ॠषितुल्य राष्ट्र निर्माताओं के पुण्य स्मरण का दिन भी है जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन कांग्रेस की  विचारधारा को जन -जन  तक में पहुँचाने का कार्य किया है उनके अद्भुत साहस के बदोलत ही आज देश विश्व मंच पर अपना  ख़ास स्थान रखता है | कांग्रेस पार्टी ने अपने शासनकाल में ही देश के विकास के लिए  बुनियादी ढांचा,और ख़ास परियोजनाएं लागु की  जिसके परिणाम स्वरूप  देश आज परमाणु शक्ति संपन्न  है आज देश में उच्च शैक्षणिक संस्थान ,उद्योग, श्वेत क्रांति, दूरसंचार क्रांति , रेलवे सिस्टम आदी आज जो हम  देश में देखते हैं सब कांग्रेस पार्टी की कड़ी  मेहनत और जनता के प्यार और आशीर्वाद से ही संभव हुआ  है |

देश आज युवा शक्ति राहुल गाँधी जी  के नेतृत्व में  21 वीं सदी में नये कीर्तिमान स्थापित करेगा |आज राजस्थान और कांग्रेस पार्टी का  गौरव है कि माणिक्यलाल वर्मा, सरदार हरलाल सिंह, गोकुल भाई भट्टटीकाराम पालीवाल, शोभाराम, मथुरादास माथुर, हरिदेव जोशी जैसे अनेक महान स्वतंत्रता सेनानी प्रदेश में कांग्रेस की प्रतिध्वनि रहे । अर्जुनलाल सेठी, जमनालाल बजाज, हरिभाऊ उपाध्याय जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने प्रदेश में महात्मा गांधी का विचार पथ प्रशस्त किया ।

हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि हम कांग्रेस के महान परिवार के सदस्य हैं, स्थापना दिवस हमें त्याग, तपस्या व बलिदान से युक्त इतिहास का बोध कराता है ।

संकल्पों के पुण्य स्मरण की इस घड़ी में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं ।

कल 28 तारीख़ को हम सभी कांग्रेस स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में भाग लें और कांग्रेस के महान सिद्धांतों व आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा लें

“नया जोश …….युवा सोच ” 

    पवन गोयल

{ उपाध्यक्ष्- जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी }

 

 

 

%d bloggers like this: