कौमी एकता कान्फेंस के प्रचार में किस की परमिशन से लगे तिरेंगे – राज्य की मुख्यमंत्री जवाब दे –
क्या प्रचार सामग्री है देश की शान – तिरंगा
जयपुर | अमिन कागज़ी व् पीस मिशन सोसाइटी द्वारा आज कौमी एकता कांफ्रेस का आयोजन किया गया , जिसमे कांग्रेस पार्टी के लगभग सभी बड़े नेता उपस्थित रहे जिनमे अशोक

गहलोत , सचिन
पायलेट , अविनाश पाण्डेय ,व् लोकत्रांतिक दल के शरद यादव आदी मुख्य थे |
मंच पर सभी वक्तागण सम्प्रदायकता , आतंकवाद , जातिवाद आदी विषय पर बोल रहे थे , सचिन पायलेट व् अमिन कागज़ी को पीस मिशन

सोसाइटी का झंडा दिया गया लेकिन बिरला सभागार के बाहर व् अन्दर देश के सम्मान के प्रतिक तिरंगे का अपमान किया
गया |
तिरेंगे का अपमान –
देश की पहचान व् शान तिरेंगे के लिए सेना के जवान अपनी जान तक निछावर कर देते है लेकिन तिरेंगे को झुकने तक नहीं देते वही जयपुर में आयोजित एक कॉन्फ्रेस में तिरेंगे के साथ छेड़ छाड की गई , राजनेतिक लाभ के लिए आयोजन स्थल के आस -पास सभी खम्भों पर तिरंगे को ऐसे लगा दिया गया जैसे किसी राजनेतिक पार्टी का झंडा हो या कोई प्रचार सामग्री |


कौमी एकता बनाम कांग्रेस –
कौमी एकता कांफ्रेस के नाम से आयोजित कार्यक्रम में सभी कांग्रेस के बड़े नेता व् अन्य कांग्रेस के नेता उपस्थित थे एक बार का नजारा तो ऐसा लग रहा था की कांग्रेस पार्टी द्वारा मुस्लिम समुदाय के वोटों को साधने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया हो , पीस मिशन के झंडे के अलावा मात्र तिरेंगे को लगाया गया था कांग्रेस का झंडा कार्यकम से नारारद था |
क्या शक्ति प्रदर्शन था अमिन कागज़ी का –
गौरतलब है की कौमी एकता कांफ्रेस कार्यक्रम अमीन कागज़ी मुख्य भूमिका में है जिस तरह से भाजपा के नेताओं को छोड़ व् कांग्रेस के सभी बड़े नेता जैसे – अशोक गहलोत , सचिन

पायलेट , अविना
श पांडे , पूर्व मुख्यमंत्री जगतनाथ पहाड़िया आदी बड़े नेता मंच पर आसीन थे जिन्हें देख सहज ही अंदाजा लगाया जा रहा था की कार्यक्रम किशनपोल विधानसभा से विधायक पद के दावेदार अमिन कागज़ी ने अपना शक्ति परिक्षण दिखाने व् किशनपोल विधानसभा से अपना विधायक टिकट पक्का करने के उदेश्य से कौमी एकता कान्फेंस का आयोजन किया , ख़ास बात यह रही की कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के लगभग सभी बड़े चेहरो ने भी शिरकत की , जो की कांग्रेस पार्टी के लिए कई अहम् सवाल खड़े करती
है |
क्या प्रशासन ने दी तिरंगा लगाने की परमिशन –
जयपुर नगर निगम आज छोटे से कर्यक्रम के बैनर पोस्टर शहर में लगाने नहीं देती फिर केसे आज लाईट के खम्बो पर तिरेंगे को लगाया गया ,क्या सभी नियम – कायदे शहर के आम नागरिको के लिए है क्या देश के तिरेंगे को बीना किसी सम्मान के कहीं पर भी टांक दिया जायेगा , आज देश की शान तिरेंगे का ऐसा अपमान क्यों – इसका जवाब तो मात्र राज्य की मुख्यमंत्री व् प्रशासन को देना चाहिये |

जनता ने कहा – गलत है तिरेंगे का उपयोग –
जब सभा स्थल पर लोगों से पूछा गया की क्या देश की शान तिरेंगे को खम्बो पर लग रहे विज्ञापनों के साथ लगाना सही है या गलत तो सभी लोगो ने कहा की आज तिरंगा देश की शान है हमारे सेना के जवान तिरंगे के सम्मान व् रक्षा के लिए अपने प्राण तक दे देते है तो आज एक कार्यक्रम में देश के झंडे को इस तरह से लगा दिया गया जैसे कोई पार्टी का झंडा हो ,देश का अपमान है प्रशासन को इस पर करवाई करनी चाहिए |
Like this:
Like Loading...