राजस्थान – भाजपा कर सकती है वापसी – जाने ख़ास रिपोर्ट

तीसरा मोर्चा गठबंधन के बंदर बाट में लगभग तय है – भाजपा की वापसी 

जयपुर | राजस्थान विधानसभा चुनावों में अभी एक महीने का वक्त है लेकिन आज https://politico24x7.com की टीम ने   जमीन स्तर और आकड़े जांचे तो चौकाने वाले तथ्य सामने आ रहे है ,जिसके आधार पर भाजपा राजस्थान में वापसी कर सकती है आसानी से – जानें

तीसरा गटबंधन मात्र – बातो और मीटिंगों ने –

राज्य में भाजपा और कांग्रेस को हराने के लिए ऐसे तो लम्बी राजनेतिक पार्टियों की जम्बो लिस्ट है लेकिन उन

सभी पार्टियों में कुछ अहम देखने को मिल रहा ,वैसे तो अभी जयपुर में MI ROAD पर एक निजी होटल में कुछ पार्टियों के मीटिंग हुई है लेकिन सिफ बाते – एकजुट होने के कोई संकेत नहीं मिले |

भाजपा ने बदले – 60% से अधिक प्रत्याशी –

भाजपा के चाणक्य अमित शाह राजस्थान में मुख्य रूप से सक्रिय है प्रतिदिन की मीटिंग के मीटिंग मिनिट्स तक उन तक पहुँच रही है भाजपा कार्यलय में अभी कुछ समय पहले हुई मीटिंग में अमित शाह ने साफ कह दिया था की जिला अध्यक्षों को टिकट नहीं मिलेगा चाहे तो पार्टी छोड़ सकते है जिसके बाद सभी जिलाध्यक्ष अपने संघटन के कार्य में लग गए वेसे लगभग सभी जिलाध्यक्ष टिकट की लाइन में थे , साफ़ इशारा रहा अमित शाह का पार्टी संगठन को वो किसी भी कीमत में टूटने नहीं देखे ,

60% से अधिक प्रत्याशी होगे नये – 

सूत्रों के अनुसार इस बार भाजपा में दिग्गजों के साथ कई बड़े नेता ओं की टिकट कट रहे है तथा उनको संघटन को मजबूत करने का कार्य दे दिया है ,इसके साथ ही 34 SC तथा 25 ST सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए गए है ,इसके बाद 70 वर्ष से अधिक उम्र के उमीदवारो को मार्गदर्शन मंडल में रखने का मूड अब भाजपा ने बना लिया है |

उपरोक्त समीकरणों को देखने पर साफ़ पता लग रहा है की कितने नए प्रत्याशी इस बार चुनावी मैदान में है |

कांग्रेस आलाकमान है चिंता में – 

राजस्थान में तीसरा मोर्चे की जितनी भी पार्टिया मैदान में है वो सब कांग्रेस के वोट बैंक को ही शेयर कर रही है अब अंदुरनी खाने में गहलोत साहब से लेकर मुख्यमंत्री का सपना देख रहे सचिन पायलेट तक इस ख़तरे से परिचित है , जबकि कुछ समय पहले सचिन पायलेट ने कहा था की कांग्रेस किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी जिसके बाद सचिन पायलेट ने कहा था की सामान विचारधारा की पार्टियों के साथ बातचीत के सभी रास्ते खुले है – यह इशारे कुछ तो संकेत दे रहे है |

ख़ास नज़र – तीसरा मोर्चा जो सिर्फ बातों में है शामिल – 

गौरतलब है राजस्थान में इस बार लगभग 50 से अधिक सिम्बल देखने को मिल सकते है हर विधानसभा सीट से ,  वही तीसरे मौर्चे की बात करे तो अनगिनत पार्टिया/ संगठन इस बार चुनावी मैदान में है जैसे – लोहियावादी ,अम्बेडकर वादी ,माक्सवादी मिलकर चुनाव लड़ने वाले है तो अन्य जैसे भाजपा से बागी घनश्याम तिवाड़ी { भारत वाहनी पार्टी },हनुमान बेनीवाल {आगामी समय में जयपुर में रैली कर घोषणा करने वाले है } चन्द्र राज सिंघवी { निर्दलीय मंच } ,बसपा , आप ,राजपा , NPF  ,IPGP  ,नया भारत पार्टी , अभिनव पार्टी DSP अधिकार दल ,SDPI  जैसी अनेक पार्टिया अपना -अपना अलाप गा रहे है लेकिन यह ख़ास बात है अब चुनावों में कम समय बचा है लेकिन सिर्फ – बाते ही नज़र आ रही है अब जिस भाजपा को हराने के लिए यह सभी पार्टिया प्रयासरत है लेकिन आपसी मन -मुटाव / मन -भेद में गठबंधन होता नज़र नहीं आ रहा है अगर अब यह सभी पार्टिया अपने 200 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारती  है तो नुकसान कांग्रेस को ही होने वाला है जबकि भाजपा का 15% वोट बैंक तो फिक्स ही है ,एक थ्योरी”  मेनुएपुलेट डेटा ” के  सिदांत को माने तो वर्तमान समीकरण के अनुसार ” भाजपा “को फायदा होता नज़र आ रहा है अगर भाजपा इस बंदर बाट में सत्ता में वापसी कर जाए तो आश्चर्यजनक नहीं होगा |

 

किस विधानसभा में कितने वोट – जाने यहाँ , 45 लाख 56 हजार 668 मतदाता करेगें इस बार मतदान –

विधानसभा आम चुनाव – 2018 जयपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन-

जिले में कुल 45 लाख 56 हजार 668 मतदाता पुरुष मतदाताओं की संख्या 23 लाख 95 हजार 746 एवं 21 लाख 60 हजार 922 महिला मतदाता –

जयपुर, 28 सितम्बर। जयपुर जिले में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सभी 19 विधानसभा क्षेत्रों कोटपूतली, विराट नगर, शाहपुरा, चौमूं, फुलेरा, दूदू, झोटवाड़ा, आमेर, जमवारामगढ़, हवामहल, विद्याधर नगर, सिविल लाइन, किषनपोल, आदर्ष नगर, मालवीय नगर, सांगानेर, बगरू, बस्सी एवं चाकसू की मतदाता सूचियों का शुक्रवार (28 सितम्बर, 2018) को अंतिम प्रकाषन कर दिया गया है।

जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिद्धार्थ महाजन ने शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए बताया कि जिले में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाषन में कुल 45 लाख 56 हजार 668 मतदाता हैं, इनमें से 23 लाख 95 हजार 746 पुरुष एवं 21 लाख 60 हजार 922 महिला मतदाता शामिल है। उन्होंने बताया कि जिले की सम्पूर्ण मतदाता सूची में प्रत्येक एक हजार पुरुषों की तुलना में 902 महिला मतदाता हैं। जिले में सर्विस मतदाताओं की संख्या 7196 है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में विधानसभा चुनावों के लि

ए 4612 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये हैं, जिनमें शहरी क्षेत्र में 2053 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 2559 मतदान केन्द्र शामिल हैं। उक्त सभी मतदान केन्द्र 2425 स्थानों (लोकेषन) पर बनाये गये हैं।
श्री महाजन ने बताया कि जिले में एक जनवरी, 2018 की अर्हता के आधार पर 31 जुलाई, 2018 को विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाषन किया गया था। जिसमें जिले में कुल 45 लाख 87 हजार 030 मतदाता थे, जो 28 सितम्बर को प्रकाषित सूची में 45 लाख 56 हजार 668 हो गये हैं। इस प्रकार आज प्रकाषित अंतिम सूची में 30 हजार 362 मतदाताओं की कमी हुई है। उन्होंने बताया कि जिले में चलाए गये मतदाता सूचियों के द्वितीय विषेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 93 हजार 122 नये नाम जोड़े गये, जबकि आपत्तियों के आधार पर एक लाख 23 हजार 484 मतदाताओं के नाम हटाये गये हैं।

कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र –

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के कोटपूतली मतदाता सूची के अंतिम प्रकाषन में कुल 02 लाख 05 हजार 881 मतदाता हैं, इनमें से एक लाख 09 हजार 71 पुरुष एवं 96 हजार 810 महिला मतदाता शामिल है। उन्होंने बताया कि कोटपूतली की मतदाता सूची में प्रत्येक एक हजार पुरुषों की तुलना में 888 महिला मतदाता हैं जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या

1565 हैं।

विराट नगर विधानसभा क्षेत्र-

जिले के विराट नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाषन में कुल 02 लाख 07 हजार 789 मतदाता हैं, इनमें से एक लाख 09 हजार 403 पुरुष एवं 98 हजार 386 महिला मतदाता शामिल है। मतदाता सूची में प्रत्येक एक हजार पुरुषों की तुलना में 899 महिला मतदाता हैं जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या 1042 हैं।
शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र –

जिले के शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाषन में कुल 02 लाख 07 हजार 776 मतदाता हैं, इनमें से एक लाख 09 हजार 324 पुरुष एवं 98 हजार 452 महिला मतदाता शामिल है। मतदाता सूची में प्रत्येक एक हजार पुरुषों की तुलना में 901 महिला मतदाता हैं जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या 608 हैं।

चौमूं विधानसभा क्षेत्र

जिले के चौमूं विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाषन में कुल 02 लाख 19 हजार 705 मतदाता हैं, इनमें से एक लाख 14 हजार 488 पुरुष एवं एक लाख 05 हजार 217 महिला मतदाता शामिल है। मतदाता सूची में प्रत्येक एक हजार पुरुषों की तुलना में 919 महिला मतदाता हैं जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या 766 हैं।

फुलेरा विधानसभा क्षेत्र-

जिले के फुलेरा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाषन में कुल 02 लाख 38 हजार 854 मतदाता हैं, इनमें से एक लाख 24 हजार 489 पुरुष एवं एक लाख 14 हजार 365 महिला मतदाता शामिल है। मतदाता सूची में प्रत्येक एक हजार पुरुषों की तुलना में 919 महिला मतदाता हैं जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या 582 हैं।

दूदू विधानसभा क्षेत्र –

जिले के दूदू विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाषन में कुल 02 लाख 29 हजार 85 मतदाता हैं, इनमें से एक लाख 18 हजार 761 पुरुष एवं एक लाख 10 हजार 324 महिला मतदाता शामिल है। मतदाता सूची में प्रत्येक एक हजार पुरुषों की तुलना में 929 महिला मतदाता हैं जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या 359 हैं।

झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र –

जिले के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाषन में कुल 03 लाख 56 हजार 39 मतदाता हैं, इनमें से एक लाख 86 हजार 731 पुरुष एवं एक लाख 69 हजार 308 महिला मतदाता शामिल है। मतदाता

सूची में प्रत्येक एक हजार पुरुषों की तुलना में 907 महिला मतदाता हैं जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या 502 हैं।

 

आमेर विधानसभा क्षेत्र –

जिले के आमेर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाषन में कुल 02 लाख 45 हजार 776 मतदाता हैं, इनमें से एक लाख 28 हजार 891 पुरुष एवं एक लाख 16 हजार 885 महिला मतदाता शामिल है। मतदाता सूची में प्रत्येक एक हजार पुरुषों की तुलना में 907 महिला मतदाता हैं जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या 379 हैं।

जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र –

 

जिले के जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाषन में कुल 02 लाख 04 हजार 753 मतदाता हैं, इनमें से एक लाख 08 हजार 281 पुरुष एवं 96 हजार 472 महिला मतदाता शामिल है। मतदाता सूची में प्रत्येक एक हजार पुरुषों की तुलना में 891 महिला मतदाता हैं जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या 373 हैं।
हवामहल विधानसभा क्षेत्र –

जिले के हवामहल विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाषन में कुल 02 लाख 31 हजार 8 मतदाता हैं, इनमें से एक लाख 23 हजार 371 पुरुष एवं एक लाख 7 हजार 637 महिला मतदाता शामिल है। मतदाता सूची में प्रत्येक एक हजार पुरुषों की तुलना में 872 महिला मतदाता हैं जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या 21 हैं।

विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्र –

जिले के विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाषन में कुल 03 लाख 18 हजार 483 मतदाता हैं, इनमें से एक लाख 68 हजार 159 पुरुष एवं एक लाख 50 हजार 324 महिला मतदाता शामिल है। मतदाता सूची में प्रत्येक एक हजार पुरुषों की तुलना में 894 महिला मतदाता हैं जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या 410 हैं।

सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र –
जिले के सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाषन में कुल 02 लाख 35 हजार 78 मतदाता हैं, इनमें से एक लाख 23 हजार 88 पुरुष एवं एक लाख 11 हजार 990 महिला मतदाता शामिल है। मतदाता सूची में प्रत्येक एक हजार पुरुषों की तुलना में 910 महिला मतदाता हैं जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या 57 हैं।

किशनपोल विधानसभा क्षेत्र –

जिले के किषनपोल विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाषन में कुल एक लाख 96 हजार 306 मतदाता हैं, इनमें से एक लाख 04 हजार 227 पुरुष एवं 92 हजार 79 महिला मतदाता शामिल है। मतदाता सूची में प्रत्येक एक हजार पुरुषों की तुलना में 884 महिला मतदाता हैं जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या 16 हैं।

आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र –
जिले के आदर्ष नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाषन में कुल 02 लाख 40 हजार 436 मतदाता हैं, इनमें से एक लाख 28 हजार 237 पुरुष एवं एक लाख 12 हजार 199 महिला मतदाता शामिल है। मतदाता सूची में प्रत्येक एक हजार पुरुषों की तुलना में 875 महिला मतदाता हैं जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या 21 हैं।

मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र –
जिले के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाषन में कुल 02 लाख 12 हजार 151 मतदाता हैं, इनमें से एक लाख 09 हजार 700 पुरुष एवं एक लाख 2 हजार 451 महिला मतदाता शामिल है। मतदाता सूची में प्रत्येक एक हजार पुरुषों की तुलना में 934 महिला मतदाता हैं जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या 75 हैं।

सांगानेर विधानसभा क्षेत्र –

जिले के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाषन में कुल 03 लाख 01 हजार 559 मतदाता हैं, इनमें से एक लाख 59 हजार 359 पुरुष एवं एक लाख 42 हजार 200 महिला मतदाता शामिल है। मतदाता सूची में प्रत्येक एक हजार पुरुषों की तुलना में 892 महिला मतदाता हैं जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या 107 हैं।

 

बगरू विधानसभा क्षेत्र –

जिले के बगरू विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाषन में कुल 02 लाख 93 हजार 930 मतदाता हैं, इनमें से एक लाख 55 हजार 439 पुरुष एवं एक लाख 38 हजार 491 महिला मतदाता शामिल है। मतदाता सूची में प्रत्येक एक हजार पुरुषों की तुलना में 891 महिला मतदाता हैं जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या 122 हैं।
बस्सी विधानसभा क्षेत्र –

जिले के बस्सी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाषन में कुल 02 लाख 8 हजार 283 मतदाता हैं, इनमें से एक लाख 07 हजार 892 पुरुष एवं एक लाख 391 महिला मतदाता शामिल है। मतदाता सूची में प्रत्येक एक हजार पुरुषों की तुलना में 930 महिला मतदाता हैं जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या 111 हैं।
चाकसू विधानसभा क्षेत्र –

जिले के चाकसू विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाषन में कुल 02 लाख 3 हजार 776 मतदाता हैं, इनमें से एक लाख 06 हजार 835 पुरुष एवं 96 हजार 941 महिला मतदाता शामिल है। मतदाता सूची में प्रत्येक एक हजार पुरुषों की तुलना में 908 महिला मतदाता हैं जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या 80 हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों (ईआरओ) एक जनवरी, 2018 की अर्हता के आधार पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के अनुसार मतदाता सूचियों (निर्वाचक नामावली) को तैयार किया गया है। ये मतदाता सूचियां सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों (ईआरओ) के कार्यालय में कार्यालय समय के दौरान निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।

%d bloggers like this: