परनामी ने मांगी माफी, जानें पूरा मामला

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को आपराधिक अवमानना के मामले से मुक्त कर दिया। अदालत ने परनामी को कहा है कि वे भविष्य में इस तरह की बयानबाजी ना करें। न्यायाधीश केएस झवेरी और न्यायाधीश वीके व्यास की खंडपीठ ने यह आदेश पूनम चंद भंडारी की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। जानें पूरा मामला…

सुनवाई के दौरान अशोक परनामी अदालत में पेश हुए। उनकी ओर से अदालत में बिना शर्त माफीनामा पेश करते हुए कहा गया कि उनकी मंशा अदालत की अवमानना की नहीं थी। इसके अलावा जो विवादित बयान बताया जा रहा है वह सिर्फ एक समाचार पत्र में ही छपा है। यदि उनकी ओर से दिए पूरे बयान को देखा जाए तो यह अदालती आदेश की अवमानना करने वाला नहीं है।

उनकी ओर से माफी मांगते हुए कहा गया कि अवमानना याचिका का निस्तारण किया जाए। माफीनामे को रिकॉर्ड पर लेते हुए अदालत ने याचिका का निस्तारण कर दिया है। याचिका में कहा गया था कि आदर्श नगर विधायक और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने गत दिनों कुछ स्थानीय निवासियों को जेडीए पार्क को पार्किंग के तौर पर विकसित करने का आश्वासन देते हुए कहा था कि यदि वह काम करते हैं तो सरकार आंखें मूंद लेगी। हाईकोर्ट का स्टे होने के कारण सरकार पार्क को पार्किंग के रूप में विकसित नहीं कर सकती है।

राजस्थान उपचुनाव: राजनीतिक पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने संभाली चुनाव प्रचार की कमान

अलवर। लोकसभा उपचुनाव में राजनीतिक पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने चुनाव प्रचार की कमान सम्भाल ली है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ओर कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने अलवर पहुँच कर पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी ने नेताओ से बैठक के बाद चुनावी सभाएं शुरु कर दी है। दोनो पार्टियों के नेताओ ने अपनी अपनी जीत का दावा किया है।अलवर लोकसभा उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होता दिखाई दे रहा है। इसलिए दोनों पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरा दमखम के साथ जुट गई और चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने आज अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अकबरपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया और भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल को जमकर कोसते हुए कहा भाजपा के कुशासन से आम जनता त्रस्त हो गई। इसलिए जनता इस उपचुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। मीडिया से बात करते हुई उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तीनो जगह अलवर, अजमेर ओर मांडलगढ़ से उपचुनाव जीत रही है। भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा लोगो को धमका कर वोट मांगने का काम कर रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि अलवर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पक्की है। भाजपा पूरी तरह से बौखला गई है। राजपूत समाज सहित सभी 36 बिरादरी कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ी है। इधर भाजपा के परनामी ने अलवर शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली तथा किशनगढ़बास विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की नीति के आधार पर राजनीति करती है और समाजो के नाम पर लोगो को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा अलवर जिले के मतदाता समझ चुका है की भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो उनका विकास कर सकती है। उन्होंने कहा अलवर जिले भाजपा के शासन काल मे 6500 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक विकास कार्य हुए है।

%d bloggers like this: