अटल जी ने भारत को बनाया दुनिया की महाशक्ति – मुख्यमंत्री
जयपुर, 24 अगस्त। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि भारत को एक म
हाशक्ति के रूप में स्थापित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में पोकरण में ‘अटल शक्ति स्थल’ बनाया जाएगा। श्रीमती राजे ने कहा कि पोकरण में परमाणु परीक्षण कर श्री वाजपेयी ने भारत को दुनिया भर में एक महाशक्ति के रूप में प्रस्तुत किया था। इन परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर कई देशों ने प्रतिबंध लगा दिए। इसके बावजूद श्री वाजपेयी ने साबित कर दिया था कि उनके इरादे अटल थे।

मुख्यमंत्री राजे शुक्रवार को जैसलमेर जिले के रामदेवरा में करीब 95 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रही थी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्व. वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद करते हुए कहा कि अटल जी का पोकरण से जो रिश्ता रहा है उसे पूरी दुनिया जानती है।