बेंगलुरू। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी 26 अप्रैल से ही कर्नाटक से अपनी ‘जन आशीर्वाद यात्रे’ के सिलसिले को आगे बढ़ाएंगे. इस यात्रा के जरिए राहुल अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे. 12 मई को होने वाले राज्य विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करने को लेकर युद्ध स्तर पर काम कर रही है क्योंकि पार्टी में अंतर्कलह के कारण यह काम आसान नहीं है।
इस चरण के चुनाव प्रचार का अभियान की शुरुआत राहुल गांधी 26 अप्रैल को उत्तरी कर्नाटक के गडक और हावेरी जिलों से करेंगे। वह 27 अप्रैल को उत्तर कन्नड जिले और कोदाउ जिले के मदिकेरी का दौरा करेंगे। कांग्रेस ने मदिकेरी सीट से अधिवक्ता एच एस चंद्रमौली का नाम सूची में डालने के बाद प्रतीक्षा सूची में डाल दिया है। चंद्रमौली का नाम पंजाब नेशनल बैंक महाघोटाले के आरोपी नीरव मोदी के संबंधी मेहुल चोकसी के साथ जुड़ जाने से उनका नाम विवादों में आ गया था।
मुख्यमंत्री सिद्दारामैया के कानूनी सलाहकार ब्रिजेश कल्प्पा के भी चंद्रमौली को टिकट दिये जाने को लेकर नाराजगी जताने के बाद पार्टी में समस्या खड़ी हो गयी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)और जनता दल(सेक्युलर) ने भी चंद्रमौली को मदिकेरी सीट से चुनावी समर में उतारे का विरोध किया है। वर्तमान में इस सीट का भाजपा के ए राजन प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।