राजस्थान उपचुनाव – कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर

जयपुर | राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली बड़ी जीत. राजस्थान की राजनीती में कई बदलाव का संकेत लेके आई है | जहाँ कांग्रेस पार्टी में एक नई उर्जा का संचार हुआ है तो भाजपा और राजस्थान सी एम् वसुंधरा राजे जी को मंथन करने का समय भी जनता ने दे दिया है |

कांग्रेस कार्यकर्ता ओं ने मनाया जश्न

उप चुनावओं में मिली जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का आलम देखते ही बन रहा है

उपचुनावओं के परिणामो के बाद जयपुर पी सी सी कार्यलय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट को अपने कंधे पर उठाया और साथ ही जम कर आतिशबाजी कर ख़ुशी मनाई  |

मालवीय नगर विधानसभा में ख़ास नज़ारा –  मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र  में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पवन गोयल { उपाध्यक्ष जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेठी } के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं  ने आदर्श  बाजार , महेश नगर , गोपालपुरा ,त्रिवेणी नगर और रामनगर सोडाला में सभी लोगो को  मिठाई  खिलाकर जश्न मनाया |

 

सोशल मीडिया पर जनता की प्रतिक्रिया –

 

-टूट गई ताकड़ी बिख़र गया बाट ………………जीत ग्यो  रघु हार ग्यो जाट 
कांग्रेस की हवा चल पड़ी रिजल्ट देखकर वसुंधरा जी रो पड़ी !
“अजमेर ,अलवर और मांडल गढ़ में भूकंप के जोरदार झटके ,दिल्ली में पकोड़ो की तेज बारिश “
रिफायनरी तो बाड़मेर में लगाई ……………………..पण तेल अलवर अजमेर में किया निकल्गियो !
“तुम हमारा वेतन काटो,हम तुमारा पत्ता काट रहे है …………………..भड़का हुवा कर्मचारी “
राजस्थान में भाजपा को तीन तलाक ……………….अजमेर ,अलवर , मांडल गढ़

 

 

Leave a comment